पेंशनर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी प्रथम अधिवेशन  –

रुद्रपुर

नगर निगम सभागार में पेंशनर्स सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी का प्रथम महा अधिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिवेशन में वरिष्ठ नागरिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तराखंड आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, आजीवन सदस्य, विशेषज्ञ जन, पर्यावरण मित्रों का सम्मान हुआ। स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरस्वती वंदना से अतिथियों का स्वागत किया। नगर आयुक्त एनसी दुर्गापाल मुख्य अतिथि रहे। सभी सम्मानितों को बेज लगाकर अलंकृत किया गया। इस मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। चंद्रा पंत की टीम ने शगुन आखर गया। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की सभी को शुभ कामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का संचालन हरीश चंद्र परगाई ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. एलएम उप्रेती, गिरीश चंद्र जोशी, पीसी शर्मा, कल्याण राम, आशुतोष पंत, एलसी पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *