युवाओं ने रोजगार दिलाने की मांग उठाई

रुडक़ी

बेरोजगार युवाओं ने मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के साथ मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान करने की मांग की। युवाओं का कहना था कि रोजगार न होने से भविष्य को लेकर वह चिंतित हैं। विधायक में समस्या को गंभीरता से लेने की बात कही है। बुधवार को क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं ने मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन से बात की। हिमांशु शर्मा ने विधायक को बताया कि नौकरी नहीं मिलने से युवा परेशान है। भर्ती के लिए जरूरी उम्र निकलती जा रही है। करीब दो साल से कोई नियुक्ति नहीं की जा रही है। कोई परीक्षा कराई जाती है तो उसका रिजल्ट नहीं आता। जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विधायक से बेरोजगार युवाओं को तत्काल नौकरी दिलाए जाने की मांग उठाई। विधायक ने उन्हें समस्या को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान अजय कुमार मौर्या, शुभम, कपिल, कुन्नू, अजय कुमार, रवद्रिं कुमार, शुभम कुमार, कपिल कुमार, सुशील कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, नितिन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *