ऑटो चालकों को बांटी राशन किट

देहरादून

भाजपा अंबेडकर नगर मंडल ने ‘सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत ऑटो चालकों को राशन, मास्क, सेनेटाइजर और आयुष किट बांटी। इसका वितरण राजपुर रोड विधायक खजान दास ने किया। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के कारण ऑटो चालकों का काम ठप है। उनके सामने आर्थिक संकट बना हुआ है। भाजपा के कार्यकर्ता हर जरूरतमंद की मदद के लिए तैयार हैं। इस मौके पर ऑटो-रिक्शा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह, जैन समाज के प्रवीण जैन, नरेश चंद जैन, संजीव जैन, संदीप जैन, सचिन जैन, मधु जैन, मंडल महामंत्री विपिन खंडूरी, अरुण खरबंदा, गिरिशानंद, भाग सिंह नेगी, दीपक अग्रवाल, लव अग्रवाल, अशोक राठौर, पार्षद अनीता गर्ग, विमला गौड़, मनोज जाटव, नरेश, पवन, अनूप गोयल,नरेश चंदोक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *