विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता : कौशिक
हरिद्वार
भाजपा सप्तऋषि मंडल में मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर के संयोजन में गांव चलो अभियान की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में कहा गया कि सभी कार्यकर्ता 9 से 11 फरवरी तक प्रवासी के रूप में अपने-अपने बूथ में कार्य करेंगे। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा सभी बूथ अध्यक्ष अपनी समिति का सत्यापन करें। भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रश्मि चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। इस मौके पर वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री देवेश ममगई, मोर्चा अध्यक्ष अंकुश भाटिया, मुकेश पुरी, अजय गंगोलिया, पूनम माकन, अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा, विनीत जोली, अनिल वशिष्ठ, केतन, करुण, मदन आदि मौजूद रहे।
