खेत पर काम कर रहे किसान के साथ मारपीट

रुडक़ी

करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व खेत पर काम कर रहे किसान के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। जिसमें तीन आरोपितों को नामजद किया गया है। ग्राम मुंडलाना निवासी शेखर पुत्र विनोद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग उससे तथा उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि गत 7 जून की शाम उसके पिता विनोद कुमार खेत पर काम कर रहे थे। तभी आरोपियों ने उनके खेत में जा रहे पानी को बंद कर दिया। पिता के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पीडि़त ने घायल पिता को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। कई दिनों तक वह अस्पताल में भर्ती रहे जिसके चलते पुलिस को सूचना देने में देरी हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों बिरम सिंह, ओमवीर तथा ओमपाल निवासी ग्राम मुंडलाना कोतवाली मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उप निरीक्षक कुलेंद्र सिंह रावत को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *