कोरोना के पांच मामले मिले

ऋषिकेश

ऋषिकेश में शुक्रवार को पांच नए केस कोरोना के आए हैं। जबकि स्वर्गाश्रम में एक मामला आया है। मुनिकीरेती में एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला। ऋषिकेश सरकारी अस्पताल के सीएमएस डा. विजयेश भारद्वाज ने बताया की शुक्रवार को एंटीजन रैपिड के 64 लोगों की जांच की गई। जिनमें एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला। 158 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। जिसमें चार लोग पॉजिटिव आए हैं। चार मरीज होम आइसोलेट हैं। चिकित्सा प्रभारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को स्वर्गाश्रम क्षेत्र में करीब 200 लोगों की जांच की गई। जिसमें कोरोना का एक ही केस आया है। इधर, मुनिकीरेती में एक भी केस नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *