सब्जी लेने गए युवक का वाहन चोरी
हरिद्वार
सिडकुल थाना क्षेत्र में सब्जी लेने गए युवक की स्कूटी चोरी कर हो गई। एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम वल्ली पोखरी नागनाथ जिला चमोली हाल पता मेहता कॉलोनी नवोदयनगर रोशनाबाद ने शिकायत देकर बताया कि वह अपनी स्कूटी से पीठ बाजार रोशनाबाद में सब्जी लेने के लिए आया था। पास में ही स्कूटी खड़ी कर दी थी, जब वापस आया तो स्कूटी गायब मिली।
