उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने जेएम का किया स्वागत

रुडकी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुडक़ी का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा के नेतृत्व में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे से मिला। इस अवसर पर उन्होंने उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य के बारे में चर्चा की। पूजा नंदा ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा कोरोना कॉल ने जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था की सेनेटाइजर मास्क आदि का वितरण किया गया। इसके अलावा समय-समय पर वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा संबंधित कार्यक्रम भी किए जाते रहे हैं। इस अवसर पर महानगर महामंत्री पंकज नंदा, युवा अध्यक्ष गौरव मेहंदीरत्ता, युवा महामंत्री सार्थक छाबड़ा, उपाध्यक्ष परीक्षित सचदेव सभी ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ देकर रुडक़ी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का स्वागत किया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पंजाबी सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा सभा को हर तरह के सामाजिक कार्य में सहयोग देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *