400 लोगों को लगी वैक्सीन

रुडक़ी। कोरोना संक्रमण को हराने के लिए टोडा कल्याणपुर में 400 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई। संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर, देहात क्षेत्र के अलावा सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन के टीके लग रहे है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लोग पहुंचकर टीके लगवा रहे है। बुधवार को प्रधान शमशाद अली की बैठक में स्वास्थ्य विभाग से टीम पहुंची। एनाउंसमेंट कर गांव में लोगों के टीके लगने की सूचना दी गई। जिसके बाद जरूरी कागजात और रजिस्ट्रेशन करा चुके लोग बैठक पर पहुंच गई। डॉ. रीता राठौर, मौहम्मद शाहिद और आशा कार्यकत्री के सहयोग ने गांव में करीब 400 लोगों ने कोविड वैक्सीन के टीके लगवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *