डॉ. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

रुडक़ी

अरोमा कॉलेज में जनसंघ अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. विजय सैनी ने कहा की डॉ. श्यामा प्रसाद ने दो विधान दो निशान की परंपरा को समाप्त करने व धारा 370 को खत्म करने के लिए बलिदान दिया था। एकता अखंडता के नए भारतवर्ष का निर्माण करने का संकल्प लिया था। जिसके लिए कश्मीर के लाल चौक पर झंडा बुलंद किया था। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को समाप्त कर दो निशान दो विधान को समाप्त कर एक नए भारत का निर्माण कर एक नया अध्याय जोड़ दिया है। इस दौरान योगेंद्र प्रताप, डॉ. मंजू शर्मा ,विशाल काला, मोनू कुमार ,आशीष ,शिवम सैनी, प्रियंका, शिखा आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *