करंट लगने से कांट्रेक्टर की मौत

रुडक़ी

गाधारोणा के पास बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से कांट्रेक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जैनपुर झंझेड़ी निवासी 55 वर्षीय यामीन पुत्र रसीद ठेकेदार के अधीन बिजली की लाइन बिछाने का कार्य करता था। मंगलवार देर शाम वह गाधारोणा के पास लाइन बिछाने का कार्य कर रहा था। बताया गया है कि नई लाइन को ट्रांसफार्मर से जोडऩे के लिए सट डाउन लिया गया था। जैसे ही वह पोल पर चढ़ कर ट्रांसफार्मर से तार जोडऩे लगा। तभी हाईटेंशन लाइन लाइन से करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में उसे रुडक़ी के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लंढौरा बिजली घर पर कुछ अकुशल लोगों को मजदूरी पर रखा गया है। आरोप है कि इनकी लापरवाही से कांट्रेक्टर की मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना कि यामीन की मौत से उसके पांच छोटे बच्चों और पत्नी के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। चौकी प्रभारी नितेश शर्मा का कहना है कि इस संबंध में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *