विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही प्रदेश सरकार: प्रेमचंद

ऋषिकेश

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य कर रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और प्रगति के नए सोपान गढ़ रहा है। सोमवार को मीरानगर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य जहां तुष्टिकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मांतरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। वहीं राज्य की सरकार ने भ्रष्टाचार, नकल माफिया और दंगाइयों पर नकेल कसकर प्रदेशवासियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है। कहा कि सुशासन के मार्ग पर चलते हुए उन्नति और समृद्धि की यह धारा निरंतर बहती रहे, इसके लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहा है। उन्होंने मीरानगर की गली नंबर 16 के आंतरिक मार्ग बनाने की घोषणा की। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनीता प्रधान, भाजपा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला उनियाल, सरिता बिष्ट, रिंकी राणा, ममता सकलानी, शशि सेमल्टी, किरण त्यागी, मनोरमा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *