लुकास मजदूर संघ का धरना जारी –

 

रुद्रपुर

श्रमिक समस्याओं का समाधान और श्रम कानूनों का पालन न होने के विरोध में गांधी पार्क में लुकास टीवीएस मजदूर संघ का धरना-प्रदर्शन सोमवार को 196वें दिन भी जारी रहा। श्रमिकों ने कहा कि उद्योगपति श्रमिकों का हमेशा शोषण करते आए हैं। चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों का शोषण बंद नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनकी समस्या का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। धरना देने वालों में संगठन के अध्यक्ष मनोहर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश चंद्र अधिकारी, महामंत्री बसंत गोस्वामी, उपमंत्री राजेश शर्मा, दिवान सिंह, दिनेश तिवारी, दीपेन्द्र पाल सिंह और पूरन चौबे आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *