वीकेंड पर उमड़े पर्यटक

ऋषिकेश। ऋषिनगरी शनिवार को पर्यटकों से पैक हो गई। बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक वीकेंड मनाने पहुंचे। शनिवार को हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। होटल भी फुल हो गये। कोविड गाइडलाइन का पालन कराने को प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सरकार की चेतावनी और हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद ऋषिनगरी में पर्यटकों की भीड़ कम नहीं हो रही है। वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए दूसरे राज्यों से पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक गंगाघाटी पहुंचे। गंगाघाटी में पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ रही। दिनभर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। होटल मालिक बचन पोखरियाल बताते हैं कि शनिवार दोपहर तक होटलों में 90 प्रतिशत तक पर्यटकों की आक्यूपेंसी हो चुकी थी। उधर, सुबह से ही रायवाला से तपोवन के बीच रुक-रुककर ट्रैफिक जाम लगता रहा। खासकर नटराज चौक से लेकर तपोवन के बीच अधिक दिक्कत आई।
शनिवार को पर्यटक वाहनों का अधिक दबाव रहा। इससे हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद वाहनों का दबाव कम होने से राहत मिली। बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश पहुंचे है। – डीसी ढौंडियाल, सीओ ऋषिकेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *