सफाई कर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी
पिथौरागढ़। देवभूमि सफाई कर्मियों ने सोमवार से कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। देवभूमि सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि सफाई कर्मियों का बीमा सहित अन्य मांगों को लेकर बार-बार प्रदेश सरकार को पत्र भेजा जा रहा है पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। कहा कि धारचूला,डीडीहाट,गंगोलीहाट,बेरीनाग में भी सफाई कर्मियों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
