प्रशिक्षित एएनएम कर्मियों ने वरिष्ठता के आधार पर मांगी नियुक्ति

पिथौरागढ़। प्रशिक्षित बेरोजगार एएनएम कर्मियों ने वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति की मांग की है। कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल,सीएमओ डॉ.एचसी पंत को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। कर्मियों ने 22 जुलाई से पूरे जनपद में कार्यबहिष्कार करने का ऐलान किया है। बेरोजगार प्रशिक्षित एएनएम संघ के जिलाध्यक्ष गीता पाण्डे के नेतृत्व में रामलीला मैदान में बैठक की गई। कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस पर प्रशिक्षित महिला हेल्थ वर्करों के लिए 380 पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसमें हाइकोर्ट ने विज्ञप्ति को निरस्त कर दुबारा विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए थे पर अभी तक संशोधित विज्ञप्ति नहीं प्रकाशित हो पाई है। कहा कि राजकीय सेवा में नियत आयु सीमा से कई महिलाएं बाहर हो चुकी हैं और कई पूर्ण होने वाली है। उन्होंने प्रदेश सरकार से कार्यवाही कर विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *