मारपीट के मामले में तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज

रुड़की

कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी महिला लीला ने तहरीर देकर बताया है कि उसका बेटा समय सिंह 18 मार्च को अपनी दुकान पर बैठा सामान बेच रहा था। तभी तीन युवकों ने दुकान पर आकर उसके बेटे के साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। समय सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। यह लोग उसके पुत्र से पुरानी रंजिश रखते हैं। मारपीट करने के बाद यह तीनों उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज रावत ने बताया कि पीड़ित महिला के तहरीर पर ओमवीर, शिवकुमार और कलीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *