एआरटीओ कार्यालय में पहले दिन बने 90 लाइसेंस

रुडक़ी। रुडक़ी एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग और स्थायी लाइसेंस बनाने के लिए 16 जुलाई से स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शनिवार को एआरटीओ कार्यालय में 90 लर्निंग, स्थायी लाइसेंस बनाए गए। एआरटीओ ने बताया कि इस दौरान कुछ लाइसेंस का नवीनीकरण भी किया गया।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद कोरोना कर्फ्यू लग जाने के कारण एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनाने का कार्य 23 अप्रैल से बंद था। लेकिन संक्रमण के दौर के कम होते ही रुडक़ी के एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने लर्निंग लाइसेंस बनाने का काम को जून के अंतिम सप्ताह में शुरू करने के आदेश जारी कर दिए थे। लंबित लाइसेंस के आवेदनों का कार्य पूर्ण होने के बाद स्थायी लाइसेंस बनाने के लिए स्लॉट बुक कराने की प्रक्रिया 16 जुलाई को सुबह आठ बजे से ऑन लाइन शुरू कर दी गई थी। जिसके चलते स्लॉट बुक करा चुके लर्निंग और स्थायी लाइसेंस के आवेदक शनिवार को लाइसेंस बनवाने एआरटीओ कार्यालय पंहुचे। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि शनिवार को कुल 90 लाइसेंस बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *