निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए ऊर्जा निगम के कर्मचारी संगठन
रुडक़ी
ऊर्जा निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने शनिवार को गेट मीटिंग की। गेट मीटिंग में शामिल कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। कर्मचारी संगठन ऊर्जा निगम के निजीकरण का भी विरोध कर रहे हैं। इस दौरान मौजूद कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगे पूरी न होने पर 27 जुलाई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दे चुके हैं।
