केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव पहुंचे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट
ऋषिकेश
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। बुधवार को दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव इंडिगो के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि का मुझे कई बार आने सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। उत्तराखंड की पावन धरती पर आने पर मुझे सुखद एहसास का अनुभव होता है। स्वागत करने वालों में पौड़ी सांसद अनिल बलूनी, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रतीक कालिया, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, मनिंदर सिंह, मनीष क्षेत्री,विशाल क्षेत्री आदि शामिल रहे।
