उफनाए गदेरे में बहे युवक का शव चौथे दिन मिला

उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के बाड़ागड्डी क्षेत्र में गत रविवार देर सांय को अतिवृष्टि के बाद आए उफान पर आये गदेरे के तेज बाहव में बहने से लापता चल रहे कंकराड़ी गांव के सुमन गुसांई का शव बुधवार को गदेरे में मिला। बता दें कि गत रविवार देर रात को कंकराड़ी गांव निवासी सुमन पुत्र गोकुल गुसांई उम्र 25 वर्ष खेतों में भरे पानी की निकासी करने जा रहा था। उसी दौरान अतिवृष्टि के चलते कंकराड़ी गदेरा उफान पर आ गया और उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। तीन दिनों से चल रहा सर्च अभियान के बाद बुधवार को साडा गांव के पास गदेरे के किनारे युवक का शव मिला। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा। एनडीआरएफ दल के नरीक्षक रविंद्र राणा ने बातया कि बीते तीन दिनों से लापता युवक का सर्च अभियान चलाया जा रहा था, जो कि बुधवार को दोपहर बाद साडा गांव के पास युवक का शव मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *