AHTU ने मारा छापा, 3 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार, संचालक फरार
हरिद्वार, 27 जून 2025 —
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल (IPS) के दिशा-निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक व नोडल अधिकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) सुरेन्द्र बलूनी के पर्यवेक्षण में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
AHTU हरिद्वार ने लगातार मिल रही देह व्यापार की सूचनाओं के आधार पर सत्यम विहार, भूपतवाला स्थित दिल्ली गेस्ट हाउस में छापेमारी की। छापेमारी प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें मौके से 3 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम आज़ाद पुत्र मिथिलेश,लवकुश पुत्र अनिल कुमार,पूजा पत्नी स्व. नीरज,सिमरन पत्नी बंता,वंदना पत्नी स्व. अरविंद
छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस संचालक गौरव कुमार मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने खुलासा किया कि गौरव ही ग्राहकों की व्यवस्था करता था और विभिन्न राज्यों से लड़कियों को लाकर देह व्यापार करवाता था। यह गेस्ट हाउस लीज पर लेकर पूरी योजना के तहत सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।
मौके से भारी मात्रा में नकद राशि, आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। फरार मुख्य आरोपी गौरव कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
छापेमारी टीम में महिला उप.निरीक्षक रखी रावत,हेड कांस्टेबल राकेश कुमार,महिला हेड कांस्टेबल बीना गोदियाल,कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल जयराज भंडारी,कांस्टेबल दीपक चन्द,महिला कांस्टेबल गीता पुलिसकर्मी शामिल रहे।
