सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी के विधायक ने मोदी-योगी की तारीफों के बांधे पुल

 

 

पटना…..

ठीक ही कहा गया है कि राजनीति में कोई लंबे समय तक ना ही दोस्घ्त रहता, ना ही दुश्घ्मन। विधानपरिषद में एक समय ऐसा भी आया जब राजद के विधान पार्षद रामबली सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यो की सराहना की। यह वाकई आश्चर्यजनक रहा। क्योंकि लालू यादव की पार्टी राजद बीजेपी और भगवा की हमेशा धुर राजनीतिक विरोधी रही है।

बहरहाल, राजद के रामबली सिंह कोरोना काल में पलायन कर आ रहे लोगों की सुविधा का मसला उठा रहे थे। इसी बीच उन्होंने पड़ोसी राज्य के सीएम की तारीफ की। सत्ता पक्ष के पार्षदों ने सीएम का नाम लेने को कहा तो स्पष्ट किया- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी। फिर बोले, अच्छा काम होगा, तो वह भी तारीफ करेंगे  उन्होंने नीति आयोग की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार के सीडी रेशियो को ठीक करने और जातीय जनगणना से जुड़े मुद्दों का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *