देशी अंदाज में बिहान बाजार का खाका खींचने की तैयारी
महासमुंद।
जिले के विकासखण्डों में एक दिन के लिए खूबसूरत बिहान बाजार बसेगा। जिले के विकासखण्ड सरायपाली, महासमुन्द, बागबाहरा और पिथौरा में लगने वाले 12 नवम्बर को बिहान बाजार बसना में 13 नवम्बर को आयोजित होगा। कलेक्टर डोमन सिंह ने यहां जिला पंचायत के सभागार में जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित कृषि से जुड़े जिला अधिकारियों एवं विकासखण्ड अधिकारियों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा एवं उनके द्वारा तैयार उत्पादकों के प्रचार के साथ इसका उद्देश्य आधुनिक बाजार में स्वदेशी उत्पादकों और इससे जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना है।
यह बिहान बाजार सरायपाली, बागबाहरा, पिथौरा और महासमुन्द में 12 नवम्बर को और बसना में 13 नवम्बर को आयोजित होगा। जिला स्तरीय बिहान बाजार जिला मुख्यालय में 17 नवम्बर को लगेगा। जो प्रात: 11 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। उन्होंने कहा कि लोग कोविड नियमों का पालन करें और मॉस्क का उपयोग अवश्य करें। इस बिहान बाजार में बिहान समूह की दीदियां अपने उत्पाद सामग्रियों के स्टॉल लगाएंगे। देशी अंदाज में बिहान बाजार खाका खींचने की तैयारी की जा रही है। जो शहरी लोगों को काफी पसंद आएगा। एक तरफ जहां समूह के उत्पादकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं महिला सशक्तीकरण पर भी जोर है। यह बिहान बाजार एक दिवसीय रहेगा। वहीं विभिन्न विभागों की योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों से लोगों को रूबरु कराने और समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों के विक्रय और बाजार उपलब्ध कराने हेतु जिले के सभी विकासखण्डों में एक दिवसीय बिहान बाजार का आयोजन किया जाए। यह आयोजन सरायपाली, बागबाहरा, पिथौरा और महासमुंद में 12 नवम्बर को और बसना विकासखण्ड में 13 नवम्बर को आयोजित होगा। बिहान बाजार प्रात: 11 बजे से शाम 07 बजे तक रहेगा। इसमें लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाए। जिला स्तरीय बिहान बाजार जिला मुख्यालय महासमुंद में 17 नवम्बर को आयोजित होगा। इस बाजार में सभी विकासखण्डों में स्वसहायता समूह द्वारा बनायी गई रसोई में उपयोग होने वाले सामग्रियों से लेकर घरेलू सजावटी सामग्रियों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। ताकि, महिला स्वसहायता समूह के द्वारा हाथों के हुनर से लोग ज्यादा से ज्यादा परिचित हो और उनके द्वारा उत्पादित सामग्रियों के लिए एक बड़ा बाजार उपलब्ध होने में आसानी हो।
कलेक्टर सिंह ने बैठक में गौठानों में गोबर की खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट विक्रय सहित भुगतान की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस आलोक, डिप्टी कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल, उप संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं डॉ. डीडी झारिया, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा भोलाप्रसाद चंद्राकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने जिले में स्वीकृत गौठान और निर्माण के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना दैनिक प्रगति का ब्यौरा लिया।
