हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: कांवड़ लेने आए दो श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत

हरिद्वार में कांवड़ लेने आ रहे दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की देररात मध्य चंडीपुल के पास हुआ। दोनों श्रद्धालु बाइक पर सवार होकर हरिद्वार कांवड़ लेने आ रहे थे, तभी सड़क पर अचानक हुए हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि हादसा बाइक फिसलने के कारण हुआ है, हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जानकारी जुटाना का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। रोड़ीबेल वाला चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 26 वर्षीय सुरेश पुत्र भगवान स्वरूप निवासी शाहाबाद, थाना बबराला, जिला संभल और 30 वर्षीय अरविंद पुत्र सोमपाल निवासी चकरपुर, थाना केला देवी, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक से यात्रा कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *