कागिनले कनक गुरु पीठ के पीठाधीश्वर जगदगुरु निरंजनानंद पुरी महाराज ने की राज्यपाल से भेंट

देहरादून

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से कागिनले कनक गुरु पीठ के पीठाधीश्वर जगदगुरु निरंजनानंद पुरी जी महाराज ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल व स्वामी जी के मध्य आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों के प्रसार और युवाओं के चरित्र निर्माण पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उन्होंने राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और आपदा प्रभावितों की कुशलता हेतु प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *