चाकू की नोक पर पचास हजार की छिनैती
जौनपुर।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर पुल के नीचे कैफियात ट्रेन पकड़ने आए युवक से बदमाशों ने पचास हजार रुपये और मोबाइल छीन कर लिया। आजमगढ़ जनपद के मेहंनगर थाना निवासी विक्की लखनऊ जा रहा था। विक्की का आरोप है कि जाने के दौरान दादर ब्रिज के नीचे चार बदमाशों ने असलहा दिया मोबाइल व पचास हजार रुपए छिन लिया। युवक द्वारा मामले की सूचना कोतवाली मे देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुयी। युवक 3 घंटे तक अपनी गुहार लगाता रहा अंततः हार कर जेसीज चौक पर बैठ कर रोने लगा और लोगों से अपनी आपबीती सुनाई। रेलवे के समीप आए दिन छिनैती की घटना से नगर के लोगों में दहशत व्याप्त है। पीड़ित द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने घटना को उचक्को द्वारा अंजाम देने की बात कही। लेकिन इसे रेलवे का मामला बताते रहे। पुलिस बार्डर में उलझी रही व उचक्का रफू चक्कर हो गया। इसके चलते लोगों में पुलिस के प्रति बेहद रोष हैं।
गड्ढे में डूबने से बालिका की मौत
जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के मदरहा गांव में रविवार की रात पानी भरे गड्ढे में गिरने से बालिका की मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। परिजन शव को घर ले गए। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया। उक्त गांव निवासी श्यामधारी गौतम की आठ वर्षीया पुत्री चांदनी रविवार की रात करीब आठ बजे घर से किसी काम से गांव में गई थी। लौटते समय सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में असंतुलित होकर गिर पड़ी। देखने वालों ने घटना की जानकारी परिजन समेत ग्रामीणों को दी। काफी प्रयास के बाद बालिका को निकाला जा सका डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। जहां सोमवार की सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
