27 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन-शिमला के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 27 जुलाई, 2021 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

 इस के दृष्टिगत 27 जुलाई, 2021 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक चम्बाघाट चौंक, फॉरेस्ट कॉलोनी, बेर गांव, बेर पानी, डीआईसी, बेर खास, करोल विहार, एनआरसीएम, जौणाजी, दामकड़ी, फ्लाई, शिल्ली, धाली, सेर चिराग, मशीवर, भाजो, कोटला, अश्वनी खड्ड, चंगर, रालीधार, बजरोल, नडोह, शूलिनी नगर के कुछ क्षेत्रों, दुग्ध शीतन सयन्त्र एंव इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रदेश विद्युत बोर्ड ने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *