कच्ची शराब और चाकू के साथ दो लोग धरे

रुड़की

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को कच्ची शराब और एक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। लक्सर कोतवाली एसएसआई ने बताया कि पांच लीटर कच्ची शराब के साथ अशोक कुमार निवासी बहादरपुर डेरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने चाकू के साथ शाहरुख, निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी को गिरफ्तार किया, जो किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *