स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गश्त के समय हाल्लूमजरा गांव जाने वाले संपर्क मार्ग के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह खेतों की ओर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 4.20 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम वकील निवासी खेलड़ी, थाना भगवानपुर बताया। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *