विश्व प्रकृति दिवस पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विकासनगर।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर पछवादून विकास मंच ने प्रकृति एवं पेड़ पौधों को बचाने का संकल्प लिया। मंच सदस्यों ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। बुधवार सुबह हरबर्टपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ संयोजक अतुल शर्मा ने पेड़ पर रक्षा सूत्र बांधकर किया। इस दौरान मंच सदस्यों और स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस इस बात के लिए जागरूक करता है कि एक स्वस्थ पर्यावरण एक स्वस्थ मानव समाज की नींव है। प्रकृति के विभिन्न घटक जलवायु, मिट्टी, ऊर्जा, वनस्पति, खनिज, जीव, जंतु आदि को सुरक्षित कर पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता को बचाया जा सकता है, और इसमें सबसे महत्वपूर्ण पेड़ पौधों को बचाना है। प्राकृतिक संसाधनों के अधिक प्रयोग एवं दोहन के कारण मनुष्य ग्लोबल वार्मिंग और विभिन्न बीमारियों के साथ प्राकृतिक आपदाओं आदि के प्रकोप का सामना कर रहा है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम मिलकर इसके महत्व को समझें, और अपनी भागीदारी का निर्वहन करें। अंत में उन्होंने समस्त सदस्यों को पौधों और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर सुनील तोमर, संजीव गुप्ता, आलोक शर्मा, अमन, वीर सिंह, रविंद्र सिंह, मोहन खत्री, अजय कुमार, राकेश कश्यप, अनिल कुमार, रजत गुप्ता, आयुष शर्मा, राजेंद्र सिंह, रवि बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *