होली में अराजकता करने पर एक गिरफ्तार

पिथौरागढ़ में थल के तड़ीगांव में होली पर्व के दौरान अराजकता करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान में शांति व्यवस्था भंग कर रहा है। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और हंगामा करता रहा। संबंधित प्रवीण कुमार के खिलाफ पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *