तीन चोर गिरफ्तार, 05 बाइक बरामद

अयोध्या।

चोरी के 05 मोटर साइकिल के साथ 03 चोर रुदौली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसएसपी शैलेश पांडेय के निर्देश व एसपी ग्रामीण के निर्देशन में जनपद पुलिस अपराधियों पर नियंत्रण को अभियान चला रही है। अभियान के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को वाहन जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर रुदौली कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कूढ़ासादात छोटी नहर पुलिया  रूदौली अयोध्या से प्रातः 10.20 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम इमरान निवासी कस्बा रूदौली, अरूण वर्मा निवासी मुस्काबाद मजरे हलीमनगर, सलमान निवासी कूढ़ासादात बताया। पूछताछ पर आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद की गई।अभियुक्तगण नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी का प्रयोग कर रहे थें। विभिन्न धाराओं में कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या में केस पंजीकृत कर  आरोपियों को न्यायालय भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *