दिशा पाटनी के स्टंट के आगे टाइगर फेल
अभिनेत्री और फिटनेस पर खास ध्यान देने वाली दिशा पाटनी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह शानदार स्टंट कर रही हैं. उनके कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ इस स्टंट को देखकर खासा प्रभावित हैं। दिशा ने बैकफ्लिप, कार्टव्हील, फिलप्स और स्विगिंग स्टंट करते हुए एक वीडियो साझा किया।
दिशा के स्टंट देख टाइगर भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक सके. उन्होंने कहा, वाह! काश मैं ऐसा कर पाता। दिशा और टाइगर अपने खतरनाक स्टंट के लिए जाने जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस सेशन वीडियो अपलोड करते रहते हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को देख उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. फैंस लगातार कमेंट करके दिशा के इस स्टंट की खूब तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी दिशा ने कई ऐसे वीडियो शेयर किए हैं। टाइगर श्रॉफ के अलावा इस वीडियो पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने कमेंट करते हुए लिखा, आप लाजवाब हो। वहीं कोरियोग्राफर राहुल शेट्टी ने कॉमेंट किया, खत्म।
