गोवंश के उपचार को मंगाई लिफ्टिंग मशीन
श्रीनगर गढ़वाल।
श्रीनगर में गोवंश के दुर्घटनाग्रस्त या चोटिल होने पर उपचार देने के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से लिफ्टिंग मशीन मंगाई गई है। गो सेवा में जुटे अनुज जोशी, राजेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि जिन लोगों को गोवंश के उपचार के लिए मशीन व गो सेवकों की जरूरत पड़ेगी उन्हें भी यह मशीन व गो सेवक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गोवंश रात को वाहनों की चपेट में न आएं इसके लिए उनके गले में रेडियम युक्त पट्टे लगाए जा रहे हैं।
