नाबालिग घर से नकदी, मोबाइल लेकर लापता
काशीपुर
कटोराताल चौकी क्षेत्र से नाबालिग घर से नकदी, मोबाइल लेकर लापता हो गई। नाबालिग की मां ने एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 10 मई की सुबह पांच बजे से लापता है। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को अल्लेपुर, टांडा बादली जिला रामपुर निवासी इकराम बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। इकराम जल्दीबाजी में अपना मोबाइल उसके घर भूल गया। पुत्री घर में रखे 10 हजार रुपये, मोबाइल, चांदी की पाजेब, आधार कार्ड अपने साथ ले गई है। महिला ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसे बरामद करने की गुहार लगाई है।
