स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर

पुलिस ने 17.28 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एसआई संजय कुमार, एसआई मनोज जोशी, नवीन जोशी सोमवार को सिद्धा नवदिया मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देख एक बाइक सवार मुड़ने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम परमजीत सिंह उर्फ बॉबी पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम सिद्धा नवदिया बताया। उसके पास से 17.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बहेड़ी का व्यक्ति स्मैक बेचकर जाता है। एसआई संजय कुमार ने बताया कि परमजीत को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *