चंद्रावती महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागररूकता रैली  

काशीपुर

स्वीप के अन्तर्गत चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने कैम्पस एम्बेसडर डा. रंजना एवं चंचल कुमार के संयोजन में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. कीर्ति पन्त एवं एसोसिएट प्रोफेसर डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली एससी गुड़िया मार्ग, मेन मार्केट, एमपी चौक होते हुए महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। महाविद्यालय में “मतदान क्या है, देश हित में मतदान क्यों आवश्यक है ?” विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता की गई। जिसमें कुल 16 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें काजल कश्यप (बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर) प्रथम स्थान, अनामिका (एम0ए0 प्रथम सेमेस्टर, हिन्दी) द्वितीय स्थान एवं पायल (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रही। डा. नवनीत कुमार सिंह व डा. महेश कुमार निर्णायक रहे। वहां एसो. प्रोफेसर डा. मन्जू सिंह, डा. वन्दना सिंह, डा. रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डा. अंजलि गोस्वामी, डा. ज्योति गोयल, शीतल अरोरा, प्राची धौलाखण्डी, किरन, सृष्टि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *