खानपुर गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फायरिंग, छह युवकों पर मुकदमा दर्ज

रुड़की

खानपुर गांव में विवाद में एक पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक पर सवार युवकों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज कर उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान पीड़ित जान बचाने के लिए पास के एक पड़ोसी के घर में घुस गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *