रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल ने सिविल अस्पताल में लगवाए दो हैंडपंप

रुड़की

रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल ने बुधवार को सिविल अस्पताल में रोटरी जल सेवा प्रोजेक्ट के तहत दो नए हैंडपंपों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान के लिए 1000 सीटी-विसल और 1000 मिठाई के पैकेट अस्पताल प्रशासन को सौंपे गए। सिविल अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन रवि प्रकाश और सीएमएस डॉ. एके मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। दोनों ने फीता काटकर हैंडपंपों का लोकार्पण किया और रोटरी क्लब के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और रोटरी का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *