बागेश्वर में 8.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

बागेश्वर

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 8.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पुलिस व एसओजी की टीम चेकिंग अभियान पर थी। एसओजी की टीम ने 26 वर्षीय कमल नेगी पुत्र नारायण उर्फ नंदन सिंह नेगी निवासी कफलखेत के पास से 8.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक को गिरफ्तार किया। कोतवाली बागेश्वर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को उसे न्यायालय पेश कर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। आरोपी का पुराना इतिहास भी खंगाला गया। वह तीन बार पहले भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *