साइकिल सवार युवक को टक्कर मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा

रुड़की

नारसन के पास एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लिब्बरहेड़ी निवासी चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा प्रशांत 25 जून की शाम को साइकिल से नारसन जा रहा था। गुप्ता चाट भंडार के नजदीक सामने से गलत साइड से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने साइकिल मे टक्कर मार दी थी। इससे प्रशांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *