लिब्बरहेड़ी गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रुड़की

लिब्बरहेड़ी में खेत में पानी चलाने के विवाद और रंजिश को लेकर गोलीकांड में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार लिब्बरहेड़ी निवासी विपुल ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर बताया कि उसका चचेरा भाई मोहित उर्फ मोंटी शुक्रवार सुबह खेत में फसल को पानी देने गया था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी कुंवरपाल, उसका बेटा अंशुल और दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और खेत का पानी बंद कर दिया। विरोध करने पर चारों ने मोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *