अवैध खनन चार ट्रैक्टर ट्राली सीज

रुडक़ी

भगवानपुर के पुहाना इकबालपुर मार्ग पर रुडक़ी तहसीलदार और भगवानपुर पुलिस ने अवैध खनन को लेकर कार्रवाई की है। जिसमें अवैध खनन में चार ट्रैक्टर ट्रॉली सीज किए गए। पुहाना इकबालपुर मार्ग पर प्रशासन को खनन होने की जानकारी लगातार मिल रही थी। जिस पर रुडक़ी तहसीलदार मुकेश रमोला ने भगवानपुर पुलिस के साथ मिलकर खनन से भरे चार वाहनों को रोक लिया। इन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए भगवानपुर थाने भेज दिया। उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर ने बताया कि खनन से भरे हुए 4 वाहनों की सीज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *