शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 4 लाख से अधिक की साइबर ठगी

रुड़की

कस्बा निवासी तीन व्यक्तियों के बैंक खातों से शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने चार लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगी का खुलासा तब हुआ जब ठगों ने फोन कर पीड़ित से 10 लाख रुपये और निवेश करने की मांग की। कस्बा निवासी अक्षय कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उन्होंने फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग से संबंधित एक ऐप का लिंक डाउनलोड किया था। ऐप के माध्यम से निवेश करने पर अधिक मुनाफा देने का दावा किया गया था। लिंक डाउनलोड करने के बाद उनके पास एक फोन आया और निवेश के लिए कहा गया। इस पर अक्षय ने अपने पीएनबी झबरेड़ा स्थित खाते से 58 हजार रुपये ऐप में ट्रांसफर कर दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *