दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा ओरल हाइजीन डे मनाया गया

इटावा।

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के ओपीडी ब्लाक में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए ओरल हाइजीन डे मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. रमाकान्त यादव ने किया। इस अवसर पर आयोजित स्लोगन लेखन, मीम मेकिंग व सेल्फी कम्पटीशन के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान यूजी स्टूडेन्ट् अतुल यादव ने तथा रश्मि द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं मीम मेकिंग में डेन्टल विभाग के फैकेल्टी मेम्बर डा. राहुल मिश्रा विजेता रहे। सेल्फी में पीजी स्टूडेन्ट डा. जया अग्रवाल पहले स्थान पर तथा डा. कीर्ति शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं।
कुलपति प्रो. डा. रमाकान्त यादव ने कहा कि सेहतमंद दॉतों के लिए ओरल हाइजीन बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि दॉतों को ब्रश से साफ करते समय ध्यान रखें की ब्रश मुलायम हों। मसूढ़ों पर ज्यादा दबाव न डालते हुए ब्रश को मुॅह में 45 डिग्री एंगल पर घुमायें। दन्त चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूरा विश्व पिछले दो सालों से कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है तथा ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि तीसरी लहर भी आ सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि यह वायरस खासतौर पर मुॅह एवं नाक के जरिये ही शरीर के अंदर प्रवेश करता है। कार्यक्रम में संयोजक कोविड डा. एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, फैकेल्टी मेम्बर डा. राजेश ठाकुर, डा. विपिन यादव, डा. राहुल मिश्रा, डा. विजय मिश्रा, डा. गौरव जैन, डा. राजमंगल यादव, डा. अनुज सविता, सीनियर व जूनियर रेजिडेन्ट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *