चाचा की पिटाई का वीडियो पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

इटावा।

भतीजों द्वारा चाचा को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने नही की कोई कारवाई शिकायत करने पहुंचे दोनो पक्षों को पुलिस ने थाने में ही बैठा लिया और बाद मे मामले को रफा दफा कर दिया अब पिटाई का बीडियो वायरल हो रहा है तो पुलिस पीडित के थाने न पहुचने की बात कहकर पल्ला झाड़ने मे लगी है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के कुईता सरैया गांव मे शनिवार को विनेश और अवनीश के साथ उसके चाचा जयवीर सिंह का लकडी के बटवारे को लेकर विवाद हो गया था जिसमे दोनों भतीजों ने चाचा को खेतो मे पीट दिया था बताया जाता है उसी दिन दोनो पक्ष थाने पहुचें पहले पीडित जयवीर पहुंचा और अवनीश के विरूद्ध मारपीट की तहरीर दी बाद में अवनीश पहुचा और उसने भी चाचा के विरूद्ध मारपीट की तहरीर दी पुलिस ने दोनो ही पक्षों को थाने बैठा लिया  बताया जाता है उसी दिन थाने मे एक दरोगा जी की विदाई का समारोह चल रहा था उसी समारोह मे खर्चे के नाम पर भतीजे पक्ष से पैसे लेकर मामले को रफा दफा कर दिया गया और दोनो को छोड दिया गया पुलिस ने मारपीट होने के बाद भी 151 तक की कार्रवाई नही की इसी बीच रविवार को किसी ने पिटाई का बीडियो वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे तो प्रभारी थानाध्यक्ष देवनारायण दुवेदी ने सफाई दी कि उनके पास कोई पक्ष थाने में आया ही नहीं है इसलिए कोई कारवाई नही हो पाई है जबकि हकीकत मे दोनो पक्षों को पुलिस पहले से ही छोडकर अब बैकफुट पर ख़डी है और बीडियो वायरल होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है जब इस संबंध मे एक पक्ष के अवनीश से जानकारी ली गई तो उसने बताया दोनो ही पक्षों ने थाने मे तहरीर दी थी बाद मे समझौता हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *