सीबी एस ई बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्राची ने विद्यालय में प्रथम स्थान किया हासिल
सरोजनीनगर ।
सरोजनीनगर के बेंती स्थित हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल की छात्रा प्राची वर्मा ने सी बी एस ई बोर्ड की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है । इसके अतिरिक्त कीर्ति सिंह 96,8 प्रतिशत, प्रियांशी विष्ट 96,6 , कृ शांश कुमार राय 94,4 प्रतिशत , अर्पित उपाध्याय 93 प्रतिशत , प्राची सिंह चौहान 92,6 प्रतिशत , प्रांजल शर्मा 92,2 प्रतिशत , इसी क्रम में आदित्य कुमार ,रंजना ,कशिश यादव , कोमल तिवारी सहित करीब ग्यारह छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करके अपने माता ,पिता ,शिक्षकों एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया है ।विद्यालय का यह परीक्षा परिणाम सी बी एस एस ई बोर्ड का यह तीसरा परीक्षा फल है । जो शत प्रतिशत रहा है ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध तंत्र ने प्रधानाचार्या ,शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की इस अद्भुत उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते उनके भविष्य की शुभकामनाए व अप्रतिम बधाई दी है ।इस अवसर पर कार्यक्रम में विद्यालय में फाउंडर व एडवोकेट राम सिंह यादव व प्रबंधक इंजीनियर अनुराग यादव इस बधाई में शामिल है ।
