अमीनाबाद पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के दो सौदागर
लखनऊ
अमीनाबाद पुलिस ने 2 शातिर अभियुक्तों को 53 ग्राम अवैध नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम सुधीर यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी बिहार कुंडेरा थाना पालीगंज जनपद पटना और हारुन पुत्र सेहवान अली निवासी ग्राम नगला बदली थाना छावनी बस्ती बताया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
