जयपुर में भगवान गणेश का दर्शन करने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने किया राजनीति में आने का ऐलान

 

जयपुर………

राजस्थान पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि वह भी सक्रिय राजनीति में जल्दी ही प्रवेश करेंगे। राबर्ट वाड्रा ने कहा मेरे ऊपर काफी समय से दबाव था कि मैं राजनीति में आऊं, अब मैंने सक्रिय राजनीति में आने का निश्चय किया है।

शुक्रवार को सुबह जयपुर पहुंचे राबर्ट वाड्रा ने राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश जी के दरबार में जाकर उनके दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में वाड्रा ने घोषणा कि वह सक्रिय राजनीति में आएंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों के लिए राजनीति में आना चाहते हैं। वाड्रा ने कहा, कुछ लोग चाहते हैं कि मैं मुरादाबाद से चुनाव लड़ूं जबकि कुछ लोग गाजियाबाद से राजनीति में सक्रिय होने पर जोर दे रहे हैं।

वाड्रा ने महंगाई पर कहा कि आज आम आदमी परेशान है। पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वाड्रा ने कहा कि इस पर कुछ बोलने से पहले उन्होंने आम आदमी के दर्द को समझने की कोशिश की है। आज लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे अपनों के लिए दवाई लें या गाड़ी में पेट्रोल भरवाएं। लोग गाड़ियां चलाना छोड़ रहे हैं।

मंदिर में दर्शन करने पर राबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्होंने देशवासियों के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। वाड्रा ने ईडी से जुड़े मामले पर कहा कि ईडी को जितने सवाल पूछने हैं, वह पूछ चुकी है। मैं यहीं हूं जो भी पूछेंगे जवाब दूंगा। हालांकि, उन्‍होंने कहा कि फिर से पूछताछ का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि 25 साल हो गए लेकिन राजनीति में आने के बारे में नहीं सोचा। मेरा इस्तेमाल किया जा रहा है। किसान आंदोलन पर वाड्रा ने कहा कि भारत के लोग पढ़े लिखे हैं। उनके सवालों को दबाया नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *